ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिंह ने राकेश टिकैत की तुलना तालिबान से की है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक, ज़िला, मंडल, प्रदेश सबको आह्वान करता हूं कि भारत बंद का कोई सहयोग ना करे और इसका विरोध करे। ऐसे संगठन जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है उनको सरकार दबाने की कोशिश करें।
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों आज भारत बंद का ऐलान किया है। इस भारत बंद का असर भी व्यापक तौर पर देखने को मिला। वहीं इसका कई राज्यों पर प्रभाव रहा है। दिल्ली बॉर्डरों पर इस बंद के कारण भीषण जाम लगा हुआ है। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहा। आगे की रणनीति संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा। इससे पहले टिकैत ने कहा कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें।
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…