Advertisement

Categories: home

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बरेली में हुआ धरना प्रदर्शन

बरेली।आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बरेली में किसान एकता संघ,उप्र खेत मजदूर यूनियन, उप्र किसान सभा, सीटू, मजदूर मण्डल, किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन (सी पीआई) ने सयुक्त रुप से धरना प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे से ही चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरुप पार्क में जुटने शुरु हो गये थे ।
धरने को सम्बोधित करते हुये किसान नेता किसान एकता संघ के प्रदेश प्रभारी डा रवि नागर ने कहा आज पूरे देश में किसान अपनी जायज मांगों को लेकर गत दस माह से आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन इस तानाशाह हिटलरी सरकार पर कोई असर नही पड रहा। पुलिस प्रशासन के रवैए से नाराज किसान नेता डॉ रवि नागर ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया और कहां की सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन लाठी का भय दिखाकर किसानों की आवाज को बंद करना चाहते हैं किंतु हम किसी भी कीमत पर किसानो की हक की लड़ाई को अंतिम समय तक लड़ते रहेंगे।
संचालन करते हुये उप्र खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव राजीव शान्त ने कहा केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूंजीपतियो के हाथ में खेल रही हैं इन सरकारों को मजदूर किसान की परेशानी से कोई लेना देना नही है ।
लक्ष्मण राणा ने कहा अब आरपार की लडायी का वक्त आ गया है ।
इस दौरान बाजार को बंद करने जाने को लेकर किसान नेता डॉ रवि नागर से पुलिस प्रशासन की धक्का-मुक्की भी हुई। इसी बीच किसान नेता बाजार को बंद कराने के लिए सड़क पर जाने लगे भारी पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी कर आगे नहीं बढ़ने दिया।
प्रदर्शनकारियों के तेवर देख पूरे समय सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम बरेली सीओ सिटी एवं भारी फोर्स बल पूरे समय धरना स्थल पर डटे रहे।
आक्रोशित प्रदर्शनकारी महंगाई का पुतला फूकना चाहते थे किंतु प्रशासनिक अधिकारियों ने पुतला छीन लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की इस कार्यवाही से किसानों मजदूरों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस कारण उन्होंने जमकर पुलिस,प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कमालुद्दीन श्रीपाल नेताजी आबिद हुसैन सलीम मंसूरी बन्नी अली चौधरी जगपाल सिंह यादव हरीश ठाकुर राजेश शर्मा शिवम दुबे मोहम्मद शाहिद यशवीर यादव कौसर अली रणवीर यादव नारायण दास नामी शरण यादव अवधेश गुर्जर लाला राम गुर्जर अवधेश एडवोकेट अशर्फीलाल सागर आदि लोग उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

7 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

1 day ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

1 day ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

1 day ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

1 day ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago