Advertisement

Categories: home

सामूहिक सहभागिता से पंचायत को मिलेंगे विभिन्न राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय पुरस्कार – अमित तोमर

भुता (बरेली)। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड के सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आज समापन हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए मैं हमेशा प्रधानों के साथ खड़ा मिलूंगा यह प्रशिक्षण गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर एनआईआरडी के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण देते हुए आय के स्रोत पर चर्चा की और कहां कि आज हमारे आसपास जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के द्वारा आय के कौन-कौन से स्रोत हो सकते हैं जिससे कि पंचायत की आय में बढ़ोतरी हो सके। श्री तोमर ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत को मिलने वाले विभिन्न पुरस्कारों को पाने के लिए सामूहिक सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना अब साकार होगा हमारा गांव सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा जिसमें प्रधान की अहम भूमिका को उदाहरण देकर भी समझाया तथा सतत विकास लक्ष्य वर्ष 2030 तक 17 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए लक्ष्य तक पहुंचने का संदेश दिया और कहा कि कोई पीछे ना छूटे। पंचायत राज व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के उद्देश को बताया और कहां कि वह दिन दूर नहीं जब ग्रामीणों की सहायता से गांव में विकास की गंगा बहेगी । मॉडल पंचायत पर फिल्म दिखाकर प्रधानों को समूह चर्चा के माध्यम से जागरूक किया। ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक एवं समितियों की जानकारी चर्चा एवं फिल्म आदि के द्वारा दी। प्रशिक्षक धनंजय तथा मुकेश ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों द्वारा समूह चर्चा, खेल एवं फिल्म के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण के पांच चरण, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम में पंचायत की भागीदारी, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की जानकारी के साथ-साथ पंचायत पुरस्कारों, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम स्वराज की जानकारी खेल और फिल्म दिखा कर दी गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत वीरपाल सिंह ने प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए मास्टर प्रशिक्षकों की सराहना की। इस अवसर पर लेखाकार प्यारे लाल कश्यप, अपर संख्या अधिकारी राघवेंद्र सक्सेना, ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र गंगवार, आदेश यादव का विशेष सहयोग रहा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विकास खंड बिथरी चैनपुर का प्रथम बैच 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे से साय 5 बजे तक विकास खंड सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियां की जा चुकी है।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

7 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

1 day ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

1 day ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

1 day ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

1 day ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago