Advertisement

Categories: home

जिलेभर में किसानों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

बरेली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद बुलाया है। भारत बंद को लेकर जिलेभर में तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया। देहात एरिया में किसान संगठनों ने बाजार बंद कराने के भी प्रयास किया। मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज और बहेड़ी में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को जोरदार विरोध किया।

जिला मुख्यालय पर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में किसान संगठनों से जुड़े लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देकर पुतला दहन करने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कई प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद की गयी है। कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में पीएसी तैनात रही।

मीरगंज के नेशनल हाईवे स्थित सिंधौली चौराहे पर ट्रेक्टर-ट्रालियों से आए किसानों ने जाम कर दिया। वहां किसानों ने अल्लाहुअकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाएं। वहां एसडीएम कमलेश कुमार, थाना प्रभारी दयाशंकर व पुलिस फोर्स मौजूद है। मौके पर पीएसी की गाड़ी भी मौजूद है।

फतेहगंज पूर्वी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के बराबर में भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन चल रहा है। भारत बंद के समर्थन में किसान यूनियन के कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद है। एसडीएम फरीदपुर कुमार धर्मेंद्र, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर राजकुमार मिश्रा ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को एसडीएम के सामने रखा और ज्ञापन सौंपा।

बहेड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में भारत बंद का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। भाकियू,तराई किसान संघ तथा सपा के कार्यकर्ताओं संग बंद को सफल बनाने निकले लोग आग्रह कर दुकानें भी बंद करा रहे हैं। सम्मान में दुकानदार शटर गिरा देते और उनके आगे बढ़ते ही कई दुकानों के शटर फिर खुल गये। नगर के एक खास क्षेत्र में बंद का भरपूर असर देखने को मिला।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

11 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

12 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

14 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

23 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago