Advertisement

Categories: home

40 लाख का लोन पास कराकर थमाए साढ़े 26 लाख, दारोगा समेत तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बरेली। 40 लाख रुपये का लोन पासकर आरोपितों ने बिल्डर को साढ़े 26 लाख रुपये ही दिये। साढ़े 13 लाख रुपये ढकार गए। कोर्ट के आदेश के बाद बिल्डर की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने छवि राम सिंह व विनोद कुमार निवासी करगैना इटौआ मोड़, कासगंज में तैनात दारोगा मान सिंह व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इज्जतनगर के छोटी बिहार कालोनी के रहने वाले बिल्डर प्रभु दयाल ने बताया कि छह जून 2020 को करगैना के इटौआ मोड़ के रहने वाले छविराम से एक सौदा हुआ। इसके तहत उन्हें पीलीभीत बाईपास स्थित ओशी बैंकट हाल के पीछे खाली पड़े एक प्लाट पर घर का निर्माण कराकर देना था।

40 लाख रुपये में एग्रीमेंट हुआ। पांच लाख रुपये एडवांस के साथ बकाया राशि किस्तों में देने की बात तय हुई। बैनामे के समय आरोपित ने 15 लाख रुपये का भुगतान किया। भरोसे में आकर प्रभु दयाल ने निर्माण कार्य पूरा कर दिया। रुपये मांगने पर टालमटोल करने लगा।

18 मार्च 2021 को आरोपित ने विनोद कुमार के साथ कार्यालय में आकर मारपीट की। कासगंज में तैनात दारोगा मान सिंह ने फोन पर जान से मारने की धमकी की। दबाव पर आरोपितों ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर 40 लाख रुपयों का होम लोन पास करा दिया। उसमे से केवल साढ़े 26 लाख रुपये दिये। शेष राशि हड़प ली। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

28 mins ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

3 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

18 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

20 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

23 hours ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

24 hours ago