Advertisement

Categories: home

बेटे की मौत का क्लेम न मिलने पर एलआइसी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

बरेली। पल-पल आपके साथ’ और ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ ये टैगलाइन हैं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की। लेकिन शहर के सिविल लाइंस निवासी बरेली इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य ने एलआइसी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि दिव्यांग बेटे के नाम पर ली पालिसी की पूरी किस्त देने के बावजूद एलआइसी ने क्लेम नहीं दिया। उल्टा प्रस्तावक होने के बावजूद कह दिया कि मौत के बाद भुगतान लेना। उपभोक्ता फोरम ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 अक्टूबर तय की है।

1995 में ली थी दिव्यांग बेटे के लिए पालिसी

सिविल लाइंस निवासी 85 वर्षीय डा.आरबी मिश्रा ने दी शिकायत में बताया कि उन्होंने दिव्यांग बेटे विभाकर मिश्रा के लिए ‘जीवन आधार’ नाम की पालिसी जुलाई 1995 में ली थी। पालिसी एजेंट सतीश चंद्र वर्मा ने की थी और वह खुद प्रस्तावक यानी नामिनी बने थे। उन्होंने दस साल तक सारी किस्त समय पर अदा की। वर्ष 2012 में बेटे की मौत हो गई। इसके बाद जीवन बीमा निगम की कैंट शाखा में क्लेम के लिए पहुंचे।

कहा- मौत के बाद मिलेगा क्लेम, तो दिया लीगल नोटिस

डा.आरबी मिश्रा का कहना है कि क्लेम मांगने पर बताया गया कि पालिसी धारक ही नहीं बल्कि प्रस्तावक यानी नामिनी की मौत के बाद ही क्लेम मिलेगा। कई बार की बातचीत के बाद एलआइसी ब्रांच, एजेंट और प्रबंधक के नाम पर लीगल नोटिस दिया। जिसके बावजूद क्लेम नहीं मिला तो उपभोक्ता फोरम में एलआइसी केंद्रीय कार्यालय, वरिष्ठ प्रबंधक एचएन वर्मा और एजेंट सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के साथ धोखाधड़ी कर उचित मुआवजे की मांग की है।

प्रस्तावक की मौत तो किसे मिलेगा एलआइसी का क्लेम

किसी भी पालिसी में पालिसी धारक के अलावा नामिनी होते हैं। जिससे पालिसी धारक की मौत के बाद नामिनी यानी प्रस्तावक को मुआवजे की रकम बतौर क्लेम मिल सके। लेकिन डा.मिश्रा की ओर से दी शिकायत में बताया है कि एलआइसी से प्रस्तावक की भी मौत के बाद रकम मिलने की बात कही गई। ऐसे में बड़ा सवाल है कि पालिसीधारक के बाद प्रस्तावक की भी मौत हो जाए तो भला क्लेम किसे मिलेगा।

करीब 21 साल बरेली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रहे हैं शिकायतकर्ता

सिविल लाइंस निवासी डा.आरबी मिश्रा वर्तमान में करीब 86 साल के हैं। वह बरेली इंटर कालेज के पहले प्रधानाचार्य थे। करीब 21 साल से बरेली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रहने के बाद वह सेवानिवृत्त हुए थे।

जीवन आधार पालिसी के एक मामले में प्रस्तावक डा.आरबी मिश्रा के क्लेम के मामले में शुरुआत में कुछ देर हुई। इसके बाद उनकी ओर से लीगल नोटिस भिजवाया गया। जिससे मामला लीगल सेल में पहुंच गया। उम्मीद है कि जल्द उनका क्लेम भुगतान कर दिया जाएगा। – एचएन वर्मा, ब्रांच मैनेजर, कैंट शाखा, एलआइसी

Express views

Recent Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

7 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

24 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

24 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

24 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

2 days ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

2 days ago