बरेली। बहेड़ी में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, मीरगंज के खमरिया आजमपुर गांव का रहने वाला कृष्णपाल बहेड़ी की एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार शाम वह अपने दोस्त अनिल गुप्ता के साथ कार से बहेड़ी से बरेली मीरगंज की तरफ आ रहा था। इसी बीच कठर्रा ढाल पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार खंदी में जा गिरी। हादसे में कृष्णपाल की मौत हो गई। जबकि दोस्त अनिल गंभीर रुप से घायल हो गया। अनिल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
शादी को हुए महज 18 महीनें
बताया जा रहा है कि कृष्णपाल की करीब डेढ़ वर्ष पहले पीलीभीत के खाई खेड़ा गांव की रहने वाली युवती से शादी हुई थी।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…