बरेली। पंजाब के जिला भटिंडा से आ रही एक कार हाफिजगंज में पीलीभीत हाईवे पर पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में गिर गयी। जिससे कार में सवार चार लोग चोटिल हो गए। आनन फानन में लोगों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों में एक की हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
पंजाब के जिला भटिंडा निवासी बाबा सुखदेव सिंह गुरुवार को अपनी कार से अपने परिजनों गुरप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, व हरजीत सिंह के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे थे। हाफिजगंज में पीलीभीत हाईवे पर कांडू नदी के पुल पर कार का ब्रेक फेल हो गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। आसपास के लोग पहुंच गए लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां बाबा सुखदेव सिंह की हालत खराब होने पर दिल्ली रेफर किया गया है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…