Advertisement

Categories: home

मुझे बचा लो सरकार, पीड़ित ने लगाई एस पी से गुहार।M.H.A.Property Ltd. के साझेदारों पर जान से मारने की धमकी का आरोप।

अवनीश श्रीवास्तव@express views.
पीलीभीत। कम समय में लोगों को अच्छा ब्याज देकर पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगने वाले पीलीभीत की m.h.a.property India ltd. कंपनी के साझेदार द्वारा पीड़ित बकायेदार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
बता दें कि लोगों से पैसे हड़पने के आरोप में m.h.a. प्रोपर्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी जिसका पंजीकरण संख्या u70102up2012plc050503 है उसके साझेदारों पर ठगी का आरोप लगाते हुए कुछ पीड़ित लोगो ने प्रशासन से शिकायत की थी, जिस पर पुलिस द्वारा विभीन्न धाराओं में एफ आई आर दर्ज तो की गई , किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्यवाई नही की गई है।
जिस कारण आरोपियों के हौसले इतने बुलन्द हो चुके है कि वे लोगों को अब उनके घरों में भी घुसकर धमकाने लगे हैं । ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि 29 सितम्बर की शाम 6 बजे ठगी का शिकार पीड़ित नन्हेलाल पुत्र लालता प्रसाद निवासी गुतैया अपने घर जा रहा था कि तभी महालक्ष्मी राइस मिल के पीछे m.h.a. property Ltd. के साझेदार यासीन कादिरी, संजय वर्मा व भगीरथ ने अपने अन्य 4 साथियों की मदद से पीड़ित को घेर लिया और उसका गिरेबान पकड़कर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे। साथ ही ऐसा न करने पर पीड़ित को उसके परिवार सहित जान से मारने की भी चेतावनी भी दी। पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक के यहां आरोपियों की शिकायत करते हुए अपनी व अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि मई 2012 में मो0 यासीन कादिरी पुत्र मो0 उमर निवासी चिड़िया दाह, संजय वर्मा पुत्र नत्थू लाल निवासी पकड़िया नौगवां, भगीरथवर्मा पुत्र नत्थू लाल वर्मा द्वारा m.h.a . Property India limited नाम की एक कम्पनी की स्थापना की गयी । जिसके माध्यम से ये समस्त साझेदार लोगों से अच्छी व्याज दर पर कम समय मे रुपया दुगना करने के नाम पर अपनी कंपनी में रुपया जमा करवाते थे। आरोप है कि समय अवधि पूर्ण होने पर जमाकर्ताओं द्वारा अपनी रकम व्याज सहित मांगने पर साझेदारो द्वारा धमकी देकर भगा दिया गया। जिस पर पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों पर धारा 420, 406 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने तत्काल करवाई का निर्देश दिया है। अब देखना ये है कि उपरोक्त दोषियों पर कोई कार्यवाई होती भी है या कार्यवाई कागजों में ही सिमटकर रह जायेगी ।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

4 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

4 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

4 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago