Advertisement

Categories: home

सोयम की फ़ातिहा में हसीन हाशमी के लिये जन्नत फ़िरदौस की दुआ

भारत के प्रसिद्ध सुर्मा किंग एम हसीन हाशमी का जुमे के दिन के इन्तेक़ाल हो गया था,उनके इन्तेक़ाल पर हज़ारों लोग शामिल हुए थे आज उनके सोयम की फ़ातिहा के मौके पर किला स्थित मोहल्ला फूटादरवाज़ा हाशमी आवास पर बड़ी तादात में लोग जमा हुए,हर किसी की जुबां पर एक ही दुआ थी या अल्लाह हसीन हाशमी को जन्नते फिरदौस अता फरमाये, एम हसीन हाशमी के बेटे हाजी शावेज़ हाशमी सोहेल हाशमी और परिवार को सांत्वना दी,इस मौके पर सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कहा कि आज देश और दुनियाभर में बरेली को सुर्मा किंग एम हसीन हाशमी ने पहचान पहचान दिलाई हैं ऐसी अज़ीम शख्सियत को कभी भुलाया नहीं जा सकता,हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं किला पुल नव निर्माण करके पुल का नाम हसीन हाशमी ओवरब्रिज रखा जाये ताकि बरेली में आने वाले हर शख्स के दिलो में उनके याद हमेशा तरोताज़ी रहे।

इस मौके पर जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि हसीन हाशमी जैसी शख्सियत होना मुश्किल हैं उन्होंने हमेशा बिना भेदभाव के ज़रूरतमंदो की मदद की और एकता भाईचारे के लिये काम किया,हज़ारो लोगों को रोजगार दिया हम उनके लिये मगफिरत की दुआ करते हैं।

बरेली हज सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हाजी साकिब रज़ा खान एवं समाजसेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा कि बरेली में बन रहे नये रोड़वेज का नाम हसीन हाशमी के नाम से रखा जाये देशभर के रोड़वेजो और रेलवे स्टेशनो पर एम हसीन हाशमी के सुरमें के स्टॉल लगें हुए हैं जिससे बरेली का नाम जगह जगह रौशन हुआ हैं।

सोयम की फ़ातिहा की रस्म अदायगी गढ़ैया स्थित मस्जिद हाशमी में बाद फजर और बाद नमाज़े जौहर आवास पर अदा की गई इस मौके पर दरगाह आला हज़रत के मौलाना तौकीर रजा खां,ई.अनीस अहमद खां,पम्मी वारसी,डॉ. नफ़ीज़ खान,नावेद हाशमी,नदीम शम्सी,हाजी साकिब रज़ा खां, डॉ अमित सक्सेना,हाजी ताहिर,मेहताब,अफ़ज़ाल बेग,शान अहमद,सलमान शम्सी,हाजी ज़ाकिर हुसैन आदि सहित लोग शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

5 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

6 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

8 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

17 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

20 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

20 hours ago