लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले बड़ा बवाल हो गया है। उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए जमा हुए किसानों से पहले पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। इसी दौरान भाजपा नेताओं की गाड़ियों से कुछ किसान कुचले गए। जिसमें दो की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इससे आक्रोशित किसानों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और भाजपा नेताओं को भी जमकर पीटा भी। वहीं भारतीय किसान यूनियन ने ट्वीट कर कहा कि गाड़ी से रौंदने के कारण चार किसानों की मौत हुई है।
रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी को 117 करोड़ की सौगात देने आए थे। इस दौरान उन्होंने 165 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके बाद डिप्टी सीएम केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव की ओर रवाना हो गए। बताते हैं कि इस रोड पर पहले से भारी संख्या में किसान मौजूद थे। सड़क पर मौजूद किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच भाजपा का झंडा लगी गाड़ियों की चपेट में कुछ किसान आ गए,जिससे किसान बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा होते देख अन्य किसान आक्रोशित हो गए। इसके बाद किसानों ने बवाल काट दिया।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…