बरेली । 21 बटालियन एन सी सी बरेली का पाँच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मनोहर भूषण इंटर कालेज बरेली में आज प्रारम्भ हो गया। यह कैम्प दिनांक 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। कैम्प में आने पर सर्वप्रथम सभी कैडेटों का कोविड- 19 रेपिड टेस्ट किया सभी कैडेटों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव निकली।
कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अनुराग शर्मा ने बताया कि इस कैम्प में कैडेटों को ‘ बी ‘ प्रमाण पत्र परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी । सेना मेडल से सम्मानित डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट ले० कर्नल सुधांशु दीक्षित ने बताया कि कैम्प के दौरान कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, युद्ध कौशल, नेतृत्व विकास, बाधा दौड एवं योगा आदि का अभ्यास कराया जायेगा ।
प्रभारी डा० अंचल अहेरी ने बताया कि कैम्प में बरेली कालेज बरेली, राजकीय महाविद्यालय बदायूं, एनएमएसएन दास डिग्री कालेज बदायूं, श्री कृष्णा इंटर कालेज बदायूं, ब्लूमिंग डेल इंटर कालेज बदायूं, राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, सी ए एस इंटर कालेज फरीदपुर, गंगाशील महाविद्यालय बरेली एवं एस आर इंटर कालेज बरेली के एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं ।
कैम्प में सहायक एनसीसी अधिकारी विजय कुमार गौतम, नेत्रपाल सिंह, सूबेदार जगत बहादुर बोहरा, सूबेदार शिवराम, सूबेदार पुरषोत्तम लाल, हवलदार मोहन सिंह, हवलदार स्मिथ बनर्जी एवं सुधीर वर्मा आदि शामिल रहे ।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…