बरेली। आनंद आश्रम रामपुर बाग में आज से चार दिवसीय विराट वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रबंध समिति द्वारा किया जा रहा है । इस विराट वार्षिकोत्सव में विभिन्न स्थानों के महा मंडलेश्वर पधार रहे हैं।
यह जानकारी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी श्री स्वामी ज्योतिर्मय नंद जी महाराज ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने यह भी बताया कि
यह वार्षिकोत्सव दैवी सम्पद मंडल के अध्यक्ष ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्री स्वामी असंगा नंद सरस्वती जी महाराज के संरक्षण में व स्वामी ज्योतिर्मयनंद जी की अध्यक्षता में किया जा रहा है। यह चार दिवसीय संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर नंद सरस्वती जी महाराज हरिद्वार से, श्री स्वामी विज्ञानानंद गिरी जी महाराज ,रायबरेली से ,श्री स्वामी गोपालानंद जी महाराज हरिद्वार से, साध्वी मिथलेश्वरी दीक्षित जी उरई से, श्री स्वामी गंगेश्वर आनंद जी महाराज स्वर्गश्रम ऋषिकेश से व श्री आचार्य पंडित नरेश शास्त्री जी उन्नाव से आदि संत पधार रहे है।जो अपनी वाणी से श्रोताओं को अध्यात्म का संदेश देंगे ।
विशेष-संत सम्मेलन के अंतिम दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर 20 अगस्त 2021 को दमा के रोगियों के लिए दवा वितरण किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में आनंद आश्रम प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी श्री स्वामी ज्योतिर्मय नंद जी महाराज, महामंत्री
नरसिंह मोदी, पंकज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…
बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…
बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…