Advertisement

Categories: home

चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सभी ट्रेनों में होगी आरपीएफ एस्कार्ट

बरेली। पिछले दिनों ट्रेनों में हुई डकैती व लूट की घटनाओं को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर आरपीएफ कमांडेंट इज्जतनगर ने मंडल से चलने वाली सभी ट्रेनों में आरपीएफ एस्कार्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी से ट्रेनों में मूवमेंट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं उन्हें अपने मूवमेंट की कोच वार फोटो भी उपलब्ध करानी होगी। ऐसे में इज्जतनगर मंडल से चलने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गई है।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत आरपीएफ कमांडेट ऋषि पांडेय ने सभी एस्कार्ट से ट्रेनों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। किसी एक कोच में बैठने की जगह लगातार गश्त करने को कहा। सबसे अधिक स्लीपर व एसी कोच में सतर्कता बरतने को कहा गया। ट्रेनों में छठ पूजा तक खास निगरानी बरतने को कहा गया है। यही नहीं प्लेटफार्म पर भी अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अपराध की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ व जीआरपी ज्वाइंट आपरेशन चलाएगी। इसके लिए सर्विलांस की मदद लेकर वांछित अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।

पेंड्रोल क्लिप चोरी मामले में एक आरोपित और गिरफ्तार

पेंड्रोल क्लिप चोरी मामले में आरपीएफ ने अपने प्लाट पर चोरी का सामान रखवाने वाले एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपित ठेकेदार राजेश खन्ना व चंदौसी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुशील अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराया गया है। रामपुर आरपीएफ निरीक्षक आरके यादव ने बताया कि देर रात को सीबीगंज के तिलिया निवासी रफी को अपने मथुरापुर स्थित प्लाट में चोरी का सामान 15 दिन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वहीं ठेकेदार राजेश खन्ना के भतीजे नितीश खन्ना को भी मामले में शामिल किया गया है। वहीं सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंदौसी को हटाने की भी तैयारी मुरादाबाद मंडल स्तर से की जा रही है। आरपीएफ की गिरफ्त में मौजूद रफी ने बताया कि उसके घर से काफी दूरी पर उसका मथुरापुर में खाली प्लाट पड़ा हुआ है। जिसमें पड़ोसी अफजाल ने अपने प्लाट के साथ कुछ सामान मेरे प्लाट पर डाल दिया था। जिसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। उसे मामले में गलत फंसाया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

7 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago