Advertisement

Categories: home

M.H.A.Property Ltd. के साझेदारों पर एक और धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ पंजीकृत, किन्तु नही हो रही कोई ठोस कार्यवाई

मोहित कुमार जौहरी@express views पीलीभीत। कम समय में लोगों को अच्छा ब्याज देकर पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगने वाले पीलीभीत की m.h.a.property India ltd. कंपनी के साझेदारों पर एक और पीड़ित बकायेदार को परेशान करने का मामला सामने आया है।
बता दें कि लोगों से पैसे हड़पने के आरोप में m.h.a. प्रोपर्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी जिसका पंजीकरण संख्या u70102up2012plc050503 है उसके साझेदारों पर ठगी का आरोप लगाते हुए कुछ पीड़ित लोगो ने प्रशासन से शिकायत की थी, जिस पर पुलिस द्वारा विभीन्न धाराओं में एफ आई आर दर्ज तो की गई , किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्यवाई नही की गई है। जबकि इन धोखेबाजों के षड्यंत्र के शिकार हुए लोग अब लगातार पुलिस प्रशासन को अपनी पीड़ा को बताते हुए मदद की गुहार की मांग कर रहे हैं।
एक अन्य मामला रूपुर कृपा का सामने आया है जिसमे जावित्री देवी पुत्री तिलकराम ने रूपपुर कृपा के पूर्व प्रधान भगीरथ पुत्र नत्थूराम और काले पुत्र नत्थूराम पर 127900 रुपये केे ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है, जिस पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

आपको बता दें कि मई 2012 में मो0 यासीन कादिरी पुत्र मो0 उमर निवासी चिड़िया दाह, संजय वर्मा पुत्र नत्थू लाल निवासी पकड़िया नौगवां, भगीरथवर्मा पुत्र नत्थू लाल वर्मा द्वारा m.h.a . Property India limited नाम की एक कम्पनी की स्थापना की गयी । जिसके माध्यम से ये समस्त साझेदार लोगों से अच्छी व्याज दर पर कम समय मे रुपया दुगना करने के नाम पर अपनी कंपनी में रुपया जमा करवाते थे। आरोप है कि समय अवधि पूर्ण होने पर जमाकर्ताओं द्वारा अपनी रकम व्याज सहित मांगने पर साझेदारो द्वारा धमकी देकर भगा दिया गया। जिस पर पहले ही पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों पर धारा 420, 406 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। किन्तु आरोपियों पर कोई ठोस कार्यवाई न होने के कारण उनके हौसले बुलंद है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

1 hour ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

2 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

4 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago