बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को जमकर उपद्रव हुआ। कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्य बहिष्कार के कारण फीस और फार्म जमा न होने से भड़के छात्रों ने हंगामा शुरू किया। इसमें छात्रनेता भी शामिल हो गए और फिर बरेली कॉलेज में दो घंटे तक अराजकता के हालात रहे। छात्रों ने तीन गेट तोड़कर प्राचार्य कार्यालय में दाखिल हुए और प्राचार्य की कुर्सी उठाकर बाहर पानी में फेंक दी। दो घंटे तक परिसर में हंगामा मचा रहा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
बरेली कॉलेज में 12 अक्तूबर को फीस जमा करने के विवाद में एबीवीपी के छात्रनेताओं ने एक कर्मचारी को पीट दिया था। इसके बाद कॉलेज की ओर से छात्रनेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस में तहरीर दी गई थी। उधर एक छात्रनेता ने कर्मचारी के खिलाफ दलित उत्पीड़न की शिकायत की थी। कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार का ऐलान किया था वहीं एबीवीपी ने भी सोमवार को आंदोलन की घोषणा की थी। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया तो फीस फार्म जमा होने बंद हो गए। इससे छात्रों की भीड़ भड़क गई।वहां मौजूद छात्रनेताओं ने इसका फायदा उठाया और प्राचार्य कार्यालय पर धावा बोल दिया। जमकर तोड़ फोड़ की गई। कर्मचारी भी दुबके नजर आए। बाद में चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा छात्रों के बीच पहुंची और छात्रों को समझाबुझाकर वापस भेजा।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…