Advertisement

Categories: home

झमाझम बारिश से खेतों में बिछ गई धान

बरेली। उमस भरी गर्मी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। ग्रामीण व कस्वा इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश आफत साबित हुई है। जगह-जगह धान की खड़ी व कटी फसल बिछ गई है। इससे किसान मायूस नजर आए।

बता दें कि धान की फसल गिर जाने से उत्पादन प्रभावित होता है। साथ ही बारिश की वजह से ग्रामीण इलाकों की बिजली भी ब्रेकडाउन के कारण कई घंटे तक गुल रही। लोगों ने अंधेरे में रात गुजारी। ग्राम नंदगांव तहसील मीरगंज के किसान वीरपाल व रमेश चंद्र के खेत में लाही व धान की फसल खड़ी थी। जो बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। गांव गुगई निवासी किसान कल्लू के खेत मे धान बंधा हुआ पढ़ा था जो पूर्णतः भीग गया। वहीं देहात व कस्वा क्षेत्र में बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

10 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

14 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

14 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago