Advertisement

Categories: home

लगातार बारिश से आई बाढ़, प्रशासन ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन, समाजसेवी भी मदद को आगे आये

पीलीभीत।बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से पीलीभीत और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गयी। जिसके चलते प्रशासन द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू करवाया गया। लोगों को बचाने में राजस्व कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। बता दें बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पीलीभीत के कलीनगर, पूरनपुर तहसील के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गयी । लोगों को बचाने के लिये प्रशासन द्वारा सेना की सहायता भी लेनी पड़ी है। सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों को बचाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

वहीं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़पीड़ितों को खाद्य व आवश्यक सामग्री को वितरण हेतु रवाना किया गया। जिसमें राजेश गंगवार, अंकुर वर्मा, अचल यादव, शैलेन्द्र, पवन, मोनू, श्रवण, दिनेश का योगदान रहा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

7 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago