Advertisement

Categories: home

सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

पीलीभीत।विगत दिनों लगातार हुई बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण पीलीभीत जिले में बाढ आ गयी है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों की फसल बर्बाद चुकी है। घरों के अन्दर तक पानी भर चुका है। लोग अपने मकानों को छोडकर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। इस बीच भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया । उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मौजूदा परिस्थितयों का जायजा लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया । निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, मेडिकल टीम, लेखपाल साथ रहे।

पीलीभीत सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने आज सदर व अमरिया तहसील के 18 बाढ़ग्रस्त गाँव का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विधायक संजय गंगवार ने मौजूद एस डी एम को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हर सम्भव मदद के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तत्काल ही बाढ़ ग्रस्त इलाके में समुचित चिकित्सीय एवम अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

8 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

11 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

11 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago