@express views desk:देश में बढ़ती महंगाई, सीमा मुद्दे और किसान समस्या को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार को फिर से घेरा। उन्होंने मोदी सरकार (Modi Govt) को नाकाम बताया। तो वहीं महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी लखीमपुर खीरी में किसान के धान को आग लगाने पर सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका आज बाराबंकी दौरे पर हैं।
राहुल गांधी ने शायरी के अंदाज में ट्वीट कर लिखा कि किसान परेशान है, महंगाई पहुँची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है। इसके साथ ही राहुल ने हैडटैग भी शेयर किया।
दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े एक किसान की मौत से जुड़ी खबर को लेकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि धान खरीद में कदाचार के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुप्रबंधन से ललितपुर के एक किसान की कतार में खड़े होकर मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं प्रियंका गांधी बराबंकी पहुंची और खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से संवाद किया।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…