@express views desk:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आरोपी आशीष मिश्रा को डेंगू हो गया है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में पुलिस ने भर्ती किया है। अभी फिलहाल आशीष मिश्रा पुलिस कस्टडी रिमांड में है और लखीमपुर हिंसा मामले में पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को डेंगू की शिकायत हुई। डेंगू की पुष्टि के लिए उनके सैंपल को लैब में भेजा गया है। इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि आशीष मिश्रा डेंगू से पीड़ित है या नहीं। लेकिन डेंगू की जांच के लिए उसके सैंपल को लैब में भेज दिया गया है। फिलहाल सूत्रों ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि आशीष मिश्रा को डेंगू हुआ है या नहीं।
जानकारी के लिए बता दें कि लखीमपुर हिंसा में किसानों को कुचलने और उनकी मौत के आरोप में मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत चार आरोपियों को बीते शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से इन सभी आरोपियों को कोर्ट ने 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच में जुटे अधिकारियों ने कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने आशीष मिश्रा समेत चार आरोपियों के पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 2 दिन के लिए मंजूरी दे दी। अब सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…