Advertisement

Categories: home

Sunday Special: T20 World Cup में IND vs PAK के बीच वो हाई वोल्टेज महामुकाबले, जिन्हें कोई नहीं भुला सकता

@express views desk। पूरी दुनिया जानती है कि भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) क्रिकेट मैदान पर एक-दूसरे की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं। दो साल बाद दोनों ही टीमें एक बार फिर 24 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी। दरअसल दुबई में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2021) का महामुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इसी मुकाबले पर टिकी हुईं हैं।

भारतीय टीम की कमान इस मुकाबले में विराट कोहली (virat kohli) के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान (Pakistan) की अगुवाई बाबर आजम (Babar Azam) करेंगे। इतिहास गवाह है दोनों पड़ोसी देशों के बीच क्रिकेट मैदान पर हर तरह का मुकाबला यादगार रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे मुकाबले भी रहे जिन्हें फैंस कभी भी नहीं भुला सकते हैं।

1986 ऑस्ट्रल-एशिया मुकाबला

इस लिस्ट में सबसे पहले आता है 1986 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ऑस्ट्रल-एशिया का फाइनल मुकाबला। जो शारजाह में खेला गया था। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 245 रनों का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तान टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 248 बनाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में किया। इस मुकाबले का रोमांचक मोड़ तब आया जब पाकिस्तान को आखिरी गेंद में जीत के लिए महज चार रन बनाने थे। और जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

2003 में मास्टर ब्लास्टर ने शोएब अख्तर की धुलाई की

2003 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को शायद ही कोई भूल पाया होगा। दरअसल यही वो मुकाबला है जब सचिन तेंदुलकर ने अपने बल्ले से पाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की जमकर धुनाई की। पहले खेलते हुए पाकिस्तान टीम ने सात विकेट पर 273 रनों की पारी खेली। जवाब में भारत ने 26 गेंदे बाकी रहते हुए 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने 75 गेंदों पर 98 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का भी शामिल है।

टी20 वर्ल्डकप 2007 का ऐतिहासिक दिन

24 सितंबर 2007 का दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 157 रन 5विकेट के नुकसान पर बनाए। भारत की तरफ से इस मुकाबले में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि जवाब में पाकिस्तान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 77 रनों पर ही अपने 6 विकेट खो दिए। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब मिस्बाह उल हक ने भारतीय टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। उस मुकाबले में 43 रनों की पारी खेलते हुए पाकिस्तान को जीत की स्थिति में ला दिया लेकिन जोगिंदर शर्मा ने मिस्बाह को श्रीसंत के हाथों कैच पकड़ा कर भारत को शानदार जीत दिला दी।

2011 वनडे विश्व कप का सेमीफाइल मुकाबला

2011 के वनडे वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा था। इसके बाद फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को भी हराकर 2011 विश्व कप अपने नाम किया। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल से ज्यादा यादगार मुकाबला सेमीफाइल में भारत-पाकिस्तान का रहा। दरअसल, मोहाली में हुए उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन का स्कोर पाक को दिया। इस दौरान सचिन ने 85 रन और वीरेंद्र सहवाग ने 38 रनों तूफानी पारी खेली। वहीं जवाब में पाकिस्तान टीम 231 रन ही बना पाई और भारत ने 29 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Express views

Recent Posts

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

16 hours ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

18 hours ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

19 hours ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

1 day ago

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …

1 day ago

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

2 days ago