Advertisement

Categories: home

सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने मनाया करवाचौथ, चांद का दीदार कर और पतियों के दर्शन कर उपवास खोला

प्रतीकात्मक चित्र

@Express views deskपतियों की लंबी आयु को लेकर सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने रविवार को करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। वही बादलों के कारण महिलाओं को कही जगह चांद देखने में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान सुहागिनों ने सज-धज कर दिन भर अपने पतियों की दीर्घायु के लिए उपवास रखा। देर शाम चांद का दीदार कर सुहागिनों ने अपने पतियों के दर्शन कर उपवास खोला। इससे पहले दिन भर सुहागिनों में एक दूसरे से अच्छी दिखने की होड़ लगी रही। खास बात तो यह रही कि बहु से अधिक सुंदर दिखने के लिए अधिकांश सास भी दिन भर संजने संवरने में लगी रही। करवाचौथ, सुहागिनों के लिए सबसे खास दिन है। इस दिन महिलाएं अपने को दूसरों से अलग दिखाने के लिए खास मेहनत करती हैं। महिलाओं में इस बात को लेकर होड़ रहती है कि दूसरे से अच्छा कैसे दिखा जाए चाहे इसके लिए कितना भी खर्च क्यों न करना पड़े। खास बात तो यह है कि महिलाओं में यदि नवविवाहितों की बात की जाए तो उनमें कुछ नया ही जोश होता है। नए-नए तरह के मेकअप व अन्य श्रृंगार के सामान से खुद को सजाना काफी अच्छा लगता है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

6 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago