Advertisement

Categories: home

पुंछ में गिरफ्तार पाक आतंकी ने घायल होने के बाद दम तोड़ा, मुठभेड़ में 3 सुरक्षाकर्मी हुए घायल

@desk।जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक जंगल में सेना और पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान दल पर आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सुरक्षाबलों के द्वारा गिरफ्तार पाकिस्तानी जिया मुस्तफा की मौत हो गई और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने वाले गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को आज सुबह आतंकवादियों के ठिकाने की पहचान करने के लिए भट्टा दुर्रियां ले जाया जा रहा था। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबल जब आतंकी ठिकाने के पास पहुंचे तो आतंकवादियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आतंकी मुस्तफा, एक सेना का एक जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बाद में अभियान के दौरान अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए और मुस्तफा का शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया है। बता दें कि घायल जवान और दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इससे पहले 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को सुरनकोट और मेंढर में अलग-अलग घटनाओं में 9 सैन्यकर्मियों की मौत हो चुकी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि आज सुबह आतंकवादियों के ठिकाने की पहचान करने के लिए गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को भट्टा दुर्रियां ले जाया जा रहा था।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

4 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

7 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

8 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago