@express views desk।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आगमन से पहले पीएम मोदी का आज अहम दौरा है। एक बार फिर पूर्वांचल के दौरे पर होंगे पीएम मोदी। जहां वह सिद्धार्थनगर में प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन, वाराणसी को 5200 करोड़ की सौगात और 64,000 करोड़ की आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत करेंगे। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले पीएम सिद्धार्थनगर में सोमवार को प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वाराणसी के लिए 5200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और फिर राष्ट्रीय योजना ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ को लॉन्च करेंगे। ये है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े दस बजे सिद्धार्थनगर में नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। फिर पीएम मोदी दोपहर करीब सवा एक बजे वाराणसी में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री जिन मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। वह सिद्धार्थनगर के अलावा एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर जैसे जिलों में हैं। इसी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी गोरखपुर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। पीएम दोपहर 12.25 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…