मोहित कुमार @express views पीलीभीत। कम समय में लोगों को अच्छा ब्याज देकर पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगने वाले पीलीभीत की m.h.a.property India ltd. कंपनी के साझेदारों पर लगातार लोगों से धखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को एस पी ने भी इन सभी की गिरफ्तारी के आदेश दे दिये किन्तु अभी तक पुलिस द्वारा उपरोक्त कम्पनी के सभी साझेदारों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाई भी नही हो सकी है।
लोगों से पैसे हड़पने के आरोप में m.h.a. प्रोपर्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी जिसका पंजीकरण संख्या u70102up2012plc050503 है उसके साझेदारों पर ठगी का आरोप लगाते हुए कुछ पीड़ित लोगो ने प्रशासन से शिकायत की थी, जिस पर पुलिस द्वारा विभीन्न धाराओं में एफ आई आर दर्ज तो की गई , किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्यवाई नही की गई है। जबकि इन धोखेबाजों के षड्यंत्र के शिकार हुए लोग अब लगातार पुलिस प्रशासन को अपनी पीड़ा को बताते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि मई 2012 में मो0 यासीन कादिरी पुत्र मो0 उमर निवासी चिड़िया दाह, संजय वर्मा पुत्र नत्थू लाल निवासी पकड़िया नौगवां, भगीरथवर्मा पुत्र नत्थू लाल वर्मा द्वारा m.h.a . Property India limited नाम की एक कम्पनी की स्थापना की गयी । जिसके माध्यम से ये समस्त साझेदार लोगों से अच्छी व्याज दर पर कम समय मे रुपया दुगना करने के नाम पर अपनी कंपनी में रुपया जमा करवाते थे। आरोप है कि समय अवधि पूर्ण होने पर जमाकर्ताओं द्वारा अपनी रकम व्याज सहित मांगने पर साझेदारो द्वारा धमकी देकर भगा दिया गया। जिस पर पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों पर धारा 420, 406 504, 506 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। विगत शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी की गिरफ्तारी का आदेश भी दिया गया किन्तु अभी तक कोई भी ठोस कार्यवाई आरोपियो पर नही हुई है।
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…