Advertisement

Categories: home

Pan Card बनवाते ही ई-रिक्शा चालक को I.T ने भेजा 3.50 करोड़ का नोटिस, सालाना टर्न ओवर निकला 43 करोड़!

@desk.उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक रिक्शा चालक को पैन कार्ड (Pan Card) बनवाना इतना भारी पड़ गया। इसकी वजह पैन कार्ड बनने के कुछ दिन बाद ही (Mathura Rikshaw Puller) रिक्शा चालक को आयकर विभाग से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का नोटिस (Income Tax Notice) मिलना है। यह नोटिस देखते ही रिक्शा चालक घबरा गया। उसने आयकर विभाग अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। इस पर उन्होंने रिक्शा चालक को थाने में शिकायत करने की सलाह दी है। इसके साथ ही पीड़ित ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो डालकर अपनी व्यथा सभी को बताई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित बाकलपुर क्षेत्र की अमर कॉलोनी में प्रताप उपाध्याय अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह यहां ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। हाल ही में प्रताप उपाध्याय को इनकम टैक्स विभाग से एक कॉल आया। साथ ही उन्हें नोटिस सौंपा गया। इसमें उन्हें बताया गया कि आप को 3,47,54,896 करोड़ का टैक्स भरना है। यह सुनते ही प्रताप दंग रह गया। उसने अधिकारियों को बताया कि वह मामूली सा आदमी है और ई रिक्शा चलाता है। इस पर आईटी प्रभारियों ने बताया किसी ने तुम्हारें पैन कार्ड का इस्तेमाल कर जीएसटी बनवाया है। उक्त शख्स ने एक साल में 43.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसका टैक्स 3,47,54,896 करोड़ रुपये नहीं भरा गया है। प्रताप उपाध्याय के जानकारी देने पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने उन्हें पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

6 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago