Advertisement

Categories: home

सछास द्वारा चलाए गए सफल सदस्यता अभियान सप्ताह के समापन पर जिलाध्यक्ष ने दी पदाधिकारियों को बधाई

पीलीभीत:समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव जी के प्रांतीय आहवाहन पर सछास द्वारा चलाए गए छात्र नौजवान सदस्यता अभियान का आज जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा एव महासचिव यूसुफ कादरी की उपस्थिति में समापन कर दिया गया इस दौरान चलाए गए पूरे सप्ताह कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा एव जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने कार्यकर्ताओं एव पादधिकारियो को बधाई भी दी साथ ही अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा नौजवानों एव छात्र हितों की बात करती है इसलिये ही आज पूरे प्रदेश में नौजवान समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रहे है इस कार्यक्रम के दौरान सप्ताह भर जिले की चारो विधानसभाओं में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी एव कार्यक्रम प्रभारी सन्तोष मौर्या के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र एव नौजवानों ने सपा की नीतियों एव अखिलेश जी के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में हुए छात्र एव नौजवान हितों के कार्यो से प्रभावित होकर सछास की सदस्यता ली एव अखिलेश जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया इस दौरान अपने सम्बोधन में सछास के जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने कहा सप्ताह भर चलाए गए छात्र एव नौजवान के सदस्यता सप्ताह में कुछ पादधिकारियो को छोड़कर सभी का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र है साथ ही आगे भी इसी ऊर्जा के साथ समाजवादी छात्र सभा को मजबूती प्रदान करेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें हर्ष हो रहा है ये बताते हुए की पूरे प्रदेश के 75 जिलों में समाजवादी छात्र सभा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है ये संगठन की एकजुटता का नतीजा है उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अनिकेत यादव ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजीव शँखधार, अभिषेक गंगवार, राजेन्द्र कश्यप,साकिब रजा,असद अली,नाबिर अली मंसूरी,आरिश मलिक,शुभम यादव,युनिश अहमद,अखिलेश सिंह,रवि गुर्जर,अनिल वर्मा,हरिओम वर्मा,फैजान मंसूरी,जाने आलम,सलमान,हिमांशु,उजाला बाबू,राहुल मौर्य, मनोज शर्मा,अरशद, अजय यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

6 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago