@desk: उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन भारतीय सेना के कर्मियों की जीका वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद कानपुर में जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। इस बात की पुष्टि कानपुर के डीएम विशाख जी ने की है। तीन केस पॉजिटिव आने के बाद शहार में यह संख्या बढ़कर अब चार हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर को वायुसेना के कर्मियों में जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। हालांकि, पहले मामले के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी संपर्कों समेत 22 लोगों की जांच की गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसके बाद 175 वायुसेना के कर्मियों के नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए और शनिवार को रिपोर्ट आई। जिसमें तीन वायुसेना के कर्मियों में जीका वायरस की पुष्टि हुई। अनुरक्षण कमान में भारतीय वायुसेना के हैंगर की परिधि और परदेवनपुरवा और पोखरपुर इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जीका वायरस के प्रसार और स्रोत को ट्रैक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 74 टीमों ने दिल्ली और लखनऊ के विशेषज्ञों की देखरेख में परदेवनपुरवा और पोखरपुर इलाकों में चल रहे एक सर्वेक्षण के दौरान 11,493 घरों से 29 गर्भवती महिलाओं और 85 वायु सेना कर्मियों समेत लगभग 204 और लोगों के नमूने एकत्र किए हैं। कानपुर डिवीजन के चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के अतिरिक्त निदेशक डॉ जीके मिश्रा ने कहा कि जीका वायरस के प्रसार की जांच के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आक्रामक परीक्षण भी चल रहा है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…