Advertisement

Categories: home

नाबालिग के साथ जबरन बनाया संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

“नाबालिग के साथ जबरन बनाया संबंध, अश्लील वीडियो भेज वसूली रकम पीलीभीत जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ जबरन संबंध बना ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक हर महीने उससे 10 हजार रुपये वसूलता है और ना देने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता है.”

पीलीभीत: उत्तरप्रदेश में बच्चियों महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिले में एक बार फिर नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल भी किया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का आरोप है कि 13 साल की उम्र में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले अरशद नाम के एक आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली. इस वीडियो के जरिए आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर हर महीने 10,000 रुपये की रकम वसूलता है.

छात्रा का आरोप है कि कभी वह अपने घर से गहने चुराकर आरोपी को देती, तो कभी दोस्तों से पैसे उधार लेकर आरोपी को देती रही. इतना ही नहीं पीड़ित छात्रा का आरोप है कि टाइम पर पैसे ना मिलने पर आरोपी उसे तेजाब डालने की धमकी भी देता. जिससे तंग आकर छात्रा ने पुलिस से इस बात की शिकायत की.

कोतवाली पुलिस से शिकायत करने वाली नाबालिग छात्रा का आरोप है कि जब छात्रा के पास पैसे नहीं थे और उसने आरोपी की मांग पूरी नहीं कर पाई तो आरोपी ने उसके तीन मोबाइल भी छीन लिए. आरोप है कि आरोपी छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाल रहा था. आरोपी का कहना था कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वह छात्रा के अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर देगा.

मामले पर शहर कोतवाल अशोक पाल ने बताया है कि नाबालिग छात्रा से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, रंगदारी, जान से मारने की धमकी, पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

5 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago