Advertisement

Categories: home

जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वालों के खिलाफ की शिकायत

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में जमीन के सौदे में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बिलगवां निवासी कढ़ेराम पुत्र राम प्रसाद ने बताया कि विलगवां निवासी रोशन पुत्र कढ़ेराम से 16 फरवरी 2016 को उसको जमीन बेचने के नाम पर साढे तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत में बताया कि रोशन की बिलगांव स्थित पौने ग्यारह बीघा जमीन में से 1 बीघा जमीन खरीदने का इकरार नामा हुआ था। इस जमीन का सौदा 6 लाख रुपये में तय हुआ था। और उसने रोशन को बतौर पेशगी 3.5 लाख रुपये दिए। बाकी 2.5 लाख रजिस्ट्री के बाद देना तय हुआ। इसके बाद प्रार्थी ने जब रजिस्ट्री करवाने की बात की तो आरोपी ने प्रार्थी को काबिज करवाकर बाद में रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दे दिया। प्रार्थी और उसका परिवार निश्चित होकर उक्त जमीन पर खेती करता रहा। किन्तु जमीन के रेट बढ़ जाने से आरोपी की नीयत में बदलाव आ गया और आज तक जमीन की रजिस्ट्री नही करवाई।कुछ दिनों पहले गॉंव में हुई पंचायत में भी आरोपी रोशन ने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि दिनांक 7 नवम्बर को उक्त रोशन, अपनी माँ केतकी पत्नी दुर्गादेवी, बहन रामबेटी, भूरी, भाई धर्मेंद्र के साथ उसके घर मे लाठी डंडों के साथ आये और उसे व उसके परिजनों को खेत मे न घुसने देने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी ने एसपी को दी शिकायत में अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के साथ दोषियों पर कार्यवाई करते हुये न्याय की माांग की है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

5 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago