Advertisement

Categories: home

जिले में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर, नही हो रही कोई कार्यवाई

मोहित कुमार@express views पीलीभीत । सावधान! अगर आप पीलीभीत में अविकसित कालोनी में प्लाट लेने की सोच रहे हैं तो कदम सोच समझकर उठाए । क्योकि पीलीभीत की सीमा में और सीमा से सटे इलाकों में प्लाटिंग के नाम पर ठगी का खुला खेल चल रहा है। लोगों को सस्ते आशियाने का सपना दिखाकर उनकी जीवनभर की खून-पसीने की कमाई हड़पकर कालोनाइजर व प्रॉपर्टी डीलर फरार हो जाते हैं और जिन्हें प्लॉट मिलते हैं वे सुविधाओं के लिए तरसते रहते हैं। प्रोपर्टी डीलर और कालोनाइजर लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाते हैं।

योगी सरकार में पीलीभीत जिले में भूमाफियाओं के हौसले दिनोदिन बुलंद होते जा रहे हैं।जबकि योगी सरकार ने शपथ लेते ही सबसे पहले कहा था कि भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना उनकी सरकार का प्रमुख दायित्व है। पहले भी मीडिया में कई बार भूमाफियाओं के विरुद्ध खबरों का प्रकाशन व प्रसारण हुआ तो प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर खाना पूर्ति करके छोड़ दिया।

आपको बता दें कि शहर से सटे ग्राम देशनगर बाहर चुंगी खसरा संख्या 606 पर प्रोपर्टी डीलर तेजपाल, गुरनाम सिंह, अजय वर्मा, तेजपाल,सौरभ राठौर, कालीचरण, सत्यपाल द्वारा मानकों के विरुद्ध बिना किसी नक्शे व लेआउट पास हुए कई बीघों की कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही हैं। साथ ही स्टाम्प चोरी कर सरकारी राजस्व को चूना लगा भी लगाया जा रहा है, किन्तु भृष्ट अधिकारी व कर्मचारी आंखे मूंदकर बैठे हुए सरकार पर कालिख पोत रहे हैं।
ऐसे ही भ्रष्ठ कर्मचारियों, अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के कारण ही भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो गए है।बतादें, पूर्व में भी मानकों के विरुद्ध एक कालोनाइजर व प्रॉपर्टी डीलर ने भृष्ट अधिकारियों से सांठ गांठ करते हुए नगर की रामलीला रोड पर एक अवैध कॉलोनी विकसित कर दी थी। जिसका खामियाजा वहां के वाशिंदो को भुगतना पड़ रहा हैं।
इसलिये यदि आप भी शहर या उसके आस पास कोई प्लाट ले रहे हैं तो कॉलोनाइजर से लेआउट, नक्शा, व अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

4 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

4 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

4 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago