@desk:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही कानून व्यवस्था को लेकर चौड़े दावे करे और देश के गृहमंत्री यूपी में आधी रात को भी बेटियों के सुरक्षित घूमने की बात सार्वजनिक रूप से कहें मगर पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुए छात्रा गैंगरेप हत्याकांड ने कानून व्यवस्था की कलई खोल दी है। जनपद में इस घटना को लेकर महिलाएं और युवतियां दहशत में हैं। 13 नवंबर को हुई इस बड़ी वारदात का 3 दिन बाद भी पुलिस के लिए खुलासा करना तो दूर उसके पास दरिंदों के बारे में कोई सुराग तक नहीं है।वारदात के 84 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। ना तो अभी तक दरिंदे पकड़े गए और ना ही कोई पुलिस को अब तक कोई सुराग मिला है। समाज का हर वर्ग इस घटना को लेकर गुस्से में है। वही वकीलों ने भी बिटिया को न्याय दिलाने के लिए दोषियों की पैरवी न करने फैसला लिया है। वही महिलाएं व छात्राएं भी वितीय के इंसाफ को लेकर सड़कों पर उतर आयीं।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…