Advertisement

Categories: home

प्रोफेसर पर लगा कॉलेज में ही सेक्स रैकेट चलाने का लगा आरोप, छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक महिला महाविद्यालय की छात्रा ने कॉलेज के ही एक प्रोफेसर पर सेक्स रैकेट चलाने और छात्राओं से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में एसपी के निर्देश के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के एक महिला महाविद्यालय की बीएससी की एक छात्रा ने एसपी को दिये गए शिकायत पत्र में कहा है कि कॉलेज के गणित के प्रोफेसर कामरान आलम खान एक अय्याश किस्म का व्यक्ति है। जिसका व्यवहार ठीक नहीं है। आरोप है कि प्रोफेसर महाविद्यालय में भोली भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर कर धूम्रपान, नशीले पदार्थों का उपयोग करने का दबाव बनाता है। छात्राओं को टीचर द्वारा अश्लील बुक्स, सेक्सुल टॉयज देकर अश्लीलता पर मजबूर किया जाता है। छात्राओं को कामरान निजी आवास बड़ा खुदागंज पेंटेकोस्टल चर्च के सामने बुलाकर अश्लील हरकत कर गलत संबंध बनाने को मजबूर करता है और महाविद्यालय की काफी लड़कियों के साथ गलत संबंध भी बना चुका है।

शिकायत करने वाली छात्रा ने बताया कि उसे आरोपी ने जालसाजी से अपने घर बुलाकर, डरा धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि उसको काला जादू आता है, वह लोगों का दिमाग कंट्रोल कर लेता है। जिससे छात्रा डर गई और कहीं जिक्र नहीं किया। छात्रा की मानें तो आरोपी ने मुंह खोलने पर महाविद्यालय प्रबंधक दिनेश चंद्र शर्मा से घनिष्ठता बताकर उसे कॉलेज से निकलवाने की धमकी भी दी।

Express views

Recent Posts

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

1 day ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

1 day ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

1 day ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

1 day ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

1 day ago

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

2 days ago