Advertisement

Categories: home

सेक्स रैकेट चलाने वाला महिला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में स्थित राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर कामरान आलम खान को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में शुक्रवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीलीभीत में शहर में स्थित राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर कामरान आलम खान को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में शुक्रवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। अभी पीड़िता के हालत में धारा 164 के तहत कलम बंद बयान नहीं हो सके हैं। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में शहर में स्थित राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में बरसों से चल रहे सेक्स रैकेट का एक पीड़ित छात्रा ने 21 नवम्बर को भंडाफोड़ कर दिया था। महाविद्यालय का गणित का प्रोफ़ेसर कामरान आलम खान इस सेक्स रैकेट का संचालक निकला। आरोप है कि यह प्रोफेसर पहले महाविद्यालय की छात्राओं को बरगला कर धूम्रपान नशीले पदार्थों का उपयोग करने का दबाव बनाता है फिर अश्लील बुक्स व सेक्सुअल ट्वायज देकर अश्लीलता प्रदर्शित करने के लिए मजबूर करता है। प्रोफ़सर अब तक सैकड़ों छात्राओं से रिलेशन बना चुका है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर कामरान आलम खान के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 376, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर 22 नवम्बर को आरोपी प्रोफेसर महाविद्यालय में आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र रखकर फरार हो गया था।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago