Advertisement

Categories: home

पीलीभीत पहुंची बीजेपी की जन विश्वास यात्रा, जितिन प्रसाद ने कहा- पार्टी को है ब्राह्मणों का समर्थन

पीलीभीत: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इसी क्रम में जनता को भाजपा की उपलब्धियां गिनाने के उद्देश्य से पार्टी प्रदेशभर में जन विश्वास यात्रा निकाल रही है. बुधवार देर रात जन विश्वास यात्रा पीलीभीत जिले में पहुंची. जहां पूरनपुर विधानसभा में पहुंचने पर जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ. ब्राह्मण वोट बैंक का गढ़ माने जाने वाले पूरनपुर इलाके में ब्राह्मणों को साधने के लिए जन विश्वास यात्रा के मंच पर एमएलसी जितिन प्रसाद उपस्थित रहे.

बुधवार देर रात जन विश्वास यात्रा शाहजहांपुर जिले से चलकर बंडा होते हुए पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. जहां कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया. पूरनपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए एमएलसी जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत मेरे परिवार की कर्मभूमि रही है, ऐसे में मुझसे जो कुछ बन पड़ेगा मैं पीलीभीत के लिए करूंगा. उन्होंने कहा कि आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि पिछली बार से ज्यादा समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दें, ताकि फक्र से कह सकूं कि आपके बीच जितिन प्रसाद के पहुंचने पर कुछ फर्क पड़ा है.

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

4 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago