Advertisement

Categories: home

गरीब के हक का जो पैसा पहले सत्ता की जेब में जाता था, वह हमारी सरकार में जेसीबी से निकाला जा रहा है: CM योगी

@desk:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पीलीभीत के शहर के ड्रमंड कालेज मैदान में भाजपा की जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीब के हक का जो पैसा पहले सत्ता की जेब में जाता था, वह हमारी सरकार में जेसीबी से निकाला जा रहा है । आपने पहाड़ देखा होगा, लेकिन नोटों का पहाड़ भी आपको देखने को मिला होगा। उन्होंने कहा कि पीलीभीत की बांसुरी कभी भगवान कृष्ण बजाया करते थे, लेकिन पिछली सरकार ने इसे भुला दिया था। आज हमारी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से उस बांसुरी को पूरी दुनिया में पहुंचा दिया है।

गुंडों को दिया जा रहा है मुह तोड़ जबाब-
सीएम योगी ने कहा कि पहले हर कोई भारत को आंख दिखाता था,लेकिन जब से डबल इंजन की सरकार आई है। तब से देश की आन बान शान में गुस्ताखी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। गुंडे माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। दंगे करने वालों से वसूली हो रही है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर बोले-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार में जब भी नौकरी निकलती थी तो वह विवादित रहती थी। न्यायालय को रोक लगानी पड़ती थी। नौजवान ठगा सा रह जाता था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता है, क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि उनकी सात पीढ़ियां भरपाई करते-करते थक जाएंगी। पांच साल पहले अराजकता, दंगा, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार का माहौल था, लेकिन 2017 के बाद से प्रदेश की छवि सुधरी है। प्रदेश में अब गुंडागर्दी नहीं, विकास होता है। सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

9 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

10 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

12 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

21 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago