Advertisement

Categories: home

UP के किस जिले में कौन से चरण में होंगे चुनाव,पढ़ें

@desk:-उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है. यूपी में सात चरणों में वोटिंग होगी. 10 फरवरी से यूपी में वोट डाले जाएंगे. 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवां, 3 मार्च को छठवां और 7 मार्च को सातवाँ चरण होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है. फिलहाल अभी 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा दी गई है.

राज्य के किस जिले में कौन से चरण में वोटिंग:-

पहले चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग
पहले चरण में मेरठ, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर और आगरा में वोटिंग होगी. पहला चरण 10 फरवरी को होगा.

दूसरे चरण की वोटिंग
दूसरे चरण में अमरोहा, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद में वोटिंग होगी. दूसरा चरण 14 फरवरी को होगा.

तीसरा चरण की वोटिंग
तीसरे चरण में हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर में वोटिंग होगी. तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा.

चौथे चरण की वोटिंग
चौथे चरण में सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, बांदा में वोटिंग होगी. चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा.

पांचवें चरण की वोटिंग
पांचवें चरण में गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ में वोटिंग होगी. पांचवें का मतदान 27 फरवरी को होगा.

छठवें चरण में वोटिंग
छठवें चरण में महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, बलिया, देवरिया और संत कबीर नगर में वोटिंग होगी. छठवें चरण का मतदान 3 मार्च को होगा.

सातवें चरण की वोटिंग
सातवें चरण में जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली में वोटिंग होगी. सातवाँ चरण 7 मार्च को होगा.

Express views

Recent Posts

​जनकल्याण विकास मेले का भव्य शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का एक ही छत के नीचे मिलेगा लाभ

​बरखेड़ा: केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर…

20 hours ago

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

2 days ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

3 days ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

3 days ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

3 days ago