Advertisement

Categories: home

यूपी में बीजेपी को एक और बड़ा झटका, मंत्री दारा सिंह चौहान का योगी कैबिनेट से इस्तीफा

@desk: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक कई बड़े झटके लग रहे है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद दारा सिंह चौहान के रूप में भाजपा को एक और झटका लगा है। यूपी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल को अपना त्यागपत्र भेजकर दारा सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा दिया है और इस्तीफा देने के कारणों का भी पत्र में उल्लेख किया है।

दारा सिंह चौहान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में वन, पर्यावरण और जंतू उद्यान मंत्री के रूप में मैंने पूरे सहयोग से अपना विभाग की बेहतरी के लिए कार्य किया, लेकिन सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।

बता दें , मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ाया था। जैसे ही स्वामी के इस्तीफे की बात सामने आई, तभी से इस बात की अटकलें तेज हो गईं कि भाजपा से अभी कई और नेताओं का इस्तीफा हो सकता है। सूत्रों ने दावा किया था कि भाजपा के करीब एक-दो मंत्री और पांच-छह विधायक इस्तीफा दे सकते हैं और सभी सपा ज्वाइन कर सकते हैं। फिलहाल, दारा सिंह चौहान सपा ज्वाइन करेंगे या नहीं, अभी इसे लेकर अपने सियासी पत्ते नहीं खोले हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

4 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago