Advertisement

Categories: home

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

@डेस्क उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज बीजेपी ने अपने 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 170 सीटों पर उम्मदीवारों के नाम पर चर्चा की थी।

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पहले और दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। बीजेपी की सूची में पहले चरण के 58 सीटों में 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। इसके अलावा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। बाकी बची सीटों के बारे में अभी फैसला बाकी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने पिछले पांच साल में सीएम योगी के शासनकाल में योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। आज घोषित कुल उम्मीदवारों से पार्टी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है।

सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव
यूपी चुनाव को लेकर पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैदान में उतरने की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने उन्हें गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ेंगे।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

14 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

1 day ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago