@desk:अब तक बीजेपी के नेताओं द्वारा पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने की होड़ देखने को मिल रही थी। लेकिन अब सपा नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने को लेकर चर्चा गर्म है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में अपर्णा यादव पार्टी की सदस्यता ले सकती है। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद रह सकते हैं। अपर्णा, मुलायम सिंह के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट चुनावी मैदान में उतरी थी लेकिन बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने करारी शिकस्त दी थी।उनको करीब 63 हजार वोट मिले थे। बता दें कि समाजवादी पार्टी की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कई मौकों पर मोदी और योगी की तारीफ कर चुकी है। इसके आलावा उन्होंने राम मंदिर के लिए 11 लाख 11 हजार का चंदा भी दिया था। अब अगर वो बीजेपी में शामिल होती है तो अखिलेश यादव और सपा के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…