Advertisement

Categories: home

सड़क हादसे में समाजसेवी अरुणदास चंचल का निधन

अवनीश श्रीवास्तव@एक्सप्रेस व्यूज: पीलीभीत | कोहरे के कारण कार और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है।

फ़ाइल फोटो: समाजसेवी अरुण दास चंचल

पीलीभीत माधोटांडा रोड पर माला रेंज के जंगल में एक कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार जिले के प्रमुख समाजसेवी अरुण दास चंचल का निधन हो गया, वहीं बाइक पर सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको राहगीरों द्वारा इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां घायल की हालत नाजुक बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधोटांडा की तरफ से आ रही एक बाइक की टक्कर कार से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान बाइक पर सवार समाजसेवी अरुण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में मोइन अंसारी नाम का अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago