लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. भाजपा की ओर से बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस सूची में बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार और भोजीपुरा एसेंबली सीट से बहोरनलाल मौर्य को भाजपा प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले भाजपा की ओर से 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है.
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट से घोषित दोनों प्रत्याशी मौजूदा समय में विधायक हैं. बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार विधायक हैं, जबकि भोजीपुरा असेंबली सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक बहोरनलाल मौर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा न होने पर दोनों मौजूदा विधायकों की चिंताएं बढ़ गई थीं. उन्हें लग रहा था कि क्या इस बार उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं. दरअसल, भाजपा ने पहले सूची में विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए घोषित प्रत्याशियों में कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. ऐसे में वर्तमान विधायकों की धड़कनें तेज होना स्वाभाविक है. हालांकि, बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए अब तक बना सस्पेंस अब समाप्त हो गया है.
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…