Advertisement

Categories: home

UP विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, यहां देखें नाम

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. भाजपा की ओर से बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस सूची में बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार और भोजीपुरा एसेंबली सीट से बहोरनलाल मौर्य को भाजपा प्रत्‍याशी बनाया है. इससे पहले भाजपा की ओर से 107 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट पहले ही जारी की जा चुकी है.

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट से घोषित दोनों प्रत्‍याशी मौजूदा समय में विधायक हैं. बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार विधायक हैं, जबकि भोजीपुरा असेंबली सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक बहोरनलाल मौर्य को अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है. इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा न होने पर दोनों मौजूदा विधायकों की चिंताएं बढ़ गई थीं. उन्‍हें लग रहा था कि क्‍या इस बार उन्‍हें टिकट मिलेगा या नहीं. दरअसल, भाजपा ने पहले सूची में विभिन्‍न विधानसभा सीटों के लिए घोषित प्रत्‍याशियों में कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. ऐसे में वर्तमान विधायकों की धड़कनें तेज होना स्‍वाभाविक है. हालांकि, बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए अब तक बना सस्‍पेंस अब समाप्‍त हो गया है.

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

4 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago