Advertisement

Categories: home

बीजेपी में शामिल हुईं अपर्णा यादव, बोलीं मैं स्वतंत्र हूँ मुझे पता है मुझे क्या करना है।

@डेस्क:समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को जहां भाजपा अखिलेश यादव की बड़ी नाकामी बताते हुए परिवार तक न संभाल पाने का तंज कस रही है वहीं इस मौके पर अपर्णा यादव ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वे मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेकर आई हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान अपर्णा ने कहा कि वह परिवार से विमुख नहीं हैं। सभी बड़ों का आशीर्वाद है। भाजपा में शामिल होने को विचारधारा की बात बताते हुए उन्होंने कहा- ‘मैं स्वतंत्र हूं। मुझे पता है मुझे क्या करना है, इसलिए बीजेपी में आई हूं। बीजेपी के भी सभी बड़ों ने मुझे आशीर्वाद दिया है। वह जरूर मेरे लिए कुछ अच्छा करेंगे। अपर्णा से जब यह यह पूछा गया कि यदि आप चुनाव लड़ती हैं तो क्या मुलायम आपके लिए प्रचार करेंगे तो अपर्णा ने कहा कि मुझे उनका आशीर्वाद प्राप्त है। बाकी बातें बाद की हैं।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago