Advertisement

Categories: home

बसपा प्रत्याशी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, बेटी ने भाजपा विधायक पर लगाया आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दुर्गाचरण उर्फ अन्ना

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की 127 पीलीभीत सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी दुर्गा चरन गुप्ता उर्फ अन्ना और उनके दो बेटों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है. जिसके बाद उनकी बेटी शिल्पी गुप्ता ने शनिवार रात रोते हुए एक वीडियो पर अपना दर्द बयां कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वीडियो में उसने शहर विधानसभा से भाजपा विधायक का नाम लेते हुए मुकदमे लिखवाने और गैंगस्टर की कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है।

बता दें कि जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत जहानाबाद के चेयरमैन पति दुर्गा चरन गुप्ता उर्फ अन्ना भैया बसपा के टिकट पर पीलीभीत सदर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके साथ ही उनके पुत्र शिवा गुप्ता और शगुन गुप्ता के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार उपरोक्त पर पहले से ही छेड़छाड़,लूटपाट और मारपीट आदि 15 से अधिक पुराने मुकदमें दर्ज हैं। वहीं अन्ना की बेटी शिल्पी गुप्ता ने शनिवार रात एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago