@डेस्क:पीलीभीत सदर से सपा के प्रत्याशी डॉक्टर शैलेंद्र गंगवार का टिकट होने के बाद सपा के विरोधी खेमे के साथ-साथ हाजी रियाज के समर्थक सपा की मुखालफत में सक्रिय हो गये है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई जिसमें जिले की किसी भी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी नामित न होने पर मुस्लिम वर्ग में काफी तनाव देखा जा रहा है। मंगलवार को लॉ कॉलेज में हाजी रियाज़ अहमद के लगभग तीन सौ समर्थकों ने एक सुर में सपा का विरोध करने का ऐलान किया है।
जिले के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है कि जब विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने किसी मुस्लिम चेहरे को उम्मीदवार नहीं बनाया है। जिससे मुस्लिम दावेदारों में मायूसी देखी जा रही है। वहीं सपा का टिकट पाने की चाहत मेें शामिल होने वाले कई मुस्लिम दावेदारों के बगावती तेवर अपनाने के आसार दिखाई देने लगे हैं।
जनपद में पीलीभीत सदर विधानसभा सीट पर पांच बार विधायक चुने गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद समाजवादी पार्टी में एक मजबूत मुस्लिम चेहरा रहे थे। हाजी रियाज अहमद के निधन के बाद समाजवादी पार्टी का टिकट पाने के लिए मुस्लिम दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हो गई थी। जिनमें उनके पुत्र शान ए अली व दामाद मोहम्मद आरिफ सहित कई मुस्लिम नेता शामिल थे। लेकिन सोमवार की शाम उम्मीदवारों की घोषणा से इन दावेदारों को तगड़ा झटका लगा है।
सपा जिलाध्यक्ष बोले पार्टी के आदेश का स्वागत: सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्णय का स्वागत है। जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की भारी मतों से जीत होना तय है। टिकट को लेकर पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…