Advertisement

Categories: home

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी का क्यों हो रहा विरोध, पढ़िये

@डेस्क:पीलीभीत सदर से सपा के प्रत्याशी डॉक्टर शैलेंद्र गंगवार का टिकट होने के बाद सपा के विरोधी खेमे के साथ-साथ हाजी रियाज के समर्थक सपा की मुखालफत में सक्रिय हो गये है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई जिसमें जिले की किसी भी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी नामित न होने पर मुस्लिम वर्ग में काफी तनाव देखा जा रहा है। मंगलवार को लॉ कॉलेज में हाजी रियाज़ अहमद के लगभग तीन सौ समर्थकों ने एक सुर में सपा का विरोध करने का ऐलान किया है।
जिले के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है कि जब विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने किसी मुस्लिम चेहरे को उम्मीदवार नहीं बनाया है। जिससे मुस्लिम दावेदारों में मायूसी देखी जा रही है। वहीं सपा का टिकट पाने की चाहत मेें शामिल होने वाले कई मुस्लिम दावेदारों के बगावती तेवर अपनाने के आसार दिखाई देने लगे हैं।

जनपद में पीलीभीत सदर विधानसभा सीट पर पांच बार विधायक चुने गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद समाजवादी पार्टी में एक मजबूत मुस्लिम चेहरा रहे थे। हाजी रियाज अहमद के निधन के बाद समाजवादी पार्टी का टिकट पाने के लिए मुस्लिम दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हो गई थी। जिनमें उनके पुत्र शान ए अली व दामाद मोहम्मद आरिफ सहित कई मुस्लिम नेता शामिल थे। लेकिन सोमवार की शाम उम्मीदवारों की घोषणा से इन दावेदारों को तगड़ा झटका लगा है।

सपा जिलाध्‍यक्ष बोले पार्टी के आदेश का स्वागत: सपा जिलाध्‍यक्ष जगदेव सिंह जग्‍गा ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्णय का स्वागत है। जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की भारी मतों से जीत होना तय है। टिकट को लेकर पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago