Advertisement

Categories: home

जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया

@डेस्क:जनपद में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालय भवनों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के बाद जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस परेड ग्राउंड में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु के साथ ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने देश के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि हम जहां, जिस पद पर हैं, अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें। संविधान में जहां हमें मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं कर्तव्य भी हैं। अधिकारों की रक्षा करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहें। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कोरोना महामारी में लोगों से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से जागरूक होकर मतदान करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ विधायिका के लिए जागरूक व जिम्मेदार मतदाता आवश्यक होता है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। ततपश्चात नेहरू पार्क के समीप मियांवाकी वन का उदघाटन कर पौधरोपण किया।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago