Advertisement

Categories: home

सडकों पर फर्राटा भर रही ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रालियां, दे रहे मौत को दावत

पीलीभीत।यातायात सुरक्षा का वायदा करने वाला निजाम खुद मौत को दावत दे रहे है । मौत बनकर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला सड़क पर दौड़ रहे हैं। घने कोहरे में इनसे हादसे होने की संभावना अधिक होती है गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही सडकों पर गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्राली की लम्बी कतारे लगने लगी है जिससे जाम की स्थिति बन जाती है वही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
ऐसा ही हादसा बुधवार की रात लगभग 9 बजकर 15 मिनट ओर नकटादाना चौराहे पर हुआ जहाँ ओवरलोड ट्रॉली से गन्ने की फांदियाँ गिर पड़ीं वो तो गनीमत थी कि उस वक्त कोई राहगीर उसकी चपेट में नही आ सका अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
बता दें कि हर साल जिले में हादसों से सैकड़ों लोगों की जान जाती है। फिर भी प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है ठंड के दिनों में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली सड़कों पर दौड़ने शुरू हो जाते हैं कोर्ट की रोक के बावजूद गन्ना मिलों में ट्राले लगे हुए हैं इनसे गन्ना ढुलाई हो रही है दरअसल हादसे के लिए यह ट्राले काफी जिम्मेदार हैं सड़क पर चलने वाले इन ट्रालों में पीछे से कोई लाइट का प्रबंध नहीं होता जिससे पीछे की साइड से टक्कर लगने की आशंका होती है वहीं ट्रैक्टर छोटा होने की वजह से दूसरे वाहन का ट्रॉली में टकराने की संभावना बनी रहती है जान के दुश्मन बने ट्रैक्टर-ट्राले सड़को पर फर्राटा भर रहे है फिर भी पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रही है सड़कों से होकर गुजर रहे ओवरलोड गन्ना लदे वाहन हादसों का सबब बने हैं।

Express views

Recent Posts

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

4 hours ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

1 day ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

1 day ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

1 day ago

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

2 days ago